प्रधानमंत्री ने कहा आतंकवाद को कुचलना हमारा राष्ट्रीय संकल्प

 

 

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को आतंकवाद से निपटने के लिए तीनों सेनाओं को खुली छूट दे दी। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, पीएम ने कहा, ‘आतंकवाद को करारा झटका देना हमारा राष्ट्रीय संकल्प है। हमें भारतीय सशस्त्र बलों की पेशेवर क्षमताओं पर पूरा विश्वास है। आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई का तरीका, लक्ष्य और समय सेना तय करे।’

पीएम ने यह बात मंगलवार को तीनों सेनाओं के प्रमुख, NSA अजीत डोभाल, CDS अनिल चौहान के साथ हाई लेवल मीटिंग में कही। यह बैठक डेढ़ घंटे से ज्यादा चली। सूत्रों के मुताबिक, इस मीटिंग के आधे घंटे बाद गृहमंत्री अमित शाह और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पीएम आवास पहुंचे।

22 अप्रैल को पहलगाम की बायसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटक मारे गए थे। जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

पिछले चार दिने से लगातार पाकिस्तानी सेना के द्वारा बार्डर पर फायरिंग की जा रही है

Ias coaching and UPSC coaching

Leave a Comment

You May Like This