भारत वीमेंस एशिया कप के फाइनल में

भारतीय महिला टीम ने एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है। टीम 9वीं बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। भारतीय टीम ने शुक्रवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश पर 10 विकेट की जीत हासिल की। फाइनल में भारत का सामना श्रीलंका से होगा

दांबुला में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर महज 80 रन ही बना सकी। 81 रनों का टारगेट भारतीय ओपनर्स ने सिर्फ 11 ओवर में चेज कर लिया। स्मृति मंधाना ने 55 और शेफाली वर्मा ने 26 रनों का योगदान दिया। इससे पहले गेंदबाजी में रेणुका सिंह ठाकुर और राधा यादव ने 3-3 विकेट चटकाए। पूजा वस्त्राकर और दीप्ति शर्मा को एक-एक विकेट मिला।

Ias coaching and UPSC coaching

Leave a Comment

You May Like This